मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बादाम, गुलमोहर और पीपल के पौधे लगाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की योग ग्रुप फिटनेस विथ नेचर संस्था और पर्यावरण प्रेमियों के साथ बादाम, गुलमोहर और पीपल के पौधे लगाए। संस्था के सर्वश्री अमित विश्वकर्मा, सतीश चौहान, रूपेश राय, राहुल मालवीय, सुश्री प्रेमलता और नीता ने पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ दैनिक पत्रिका समाचार पत्र समूह के नेशनल हेड, मार्केटिंग  सौरभ भंडारी और राज्य संपादक  विजय चौधरी ने भी पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमी नागरिकों ने हिस्सेदारी की। इसमें सर्वश्री राधेश्याम चौहान, मोहित शर्मा, अंकिता धुर्वे, प्रगति श्रीवास्तव और डोरीलाल धुर्वे शामिल हुए। पौध-रोपण में खातेगांव जिला देवास के  योगेश और  अर्पित तिवारी भी शामिल हुए।

204 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!