पुणे में हुई नृत्य प्रतियोगिता में श्रीमती जोशी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- अखिल लोककला कल्चर ऑर्गनाइजेशन द्वारा पुणे महाराष्ट्र में युनिवर्सल हार्मनी 2023 का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नृत्य, संगीत, नाटक सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। उक्त प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतियोगिता में देवास की श्रीमती मीनाक्षी विश्वास जोशी ने भी हिस्सा लिया।

श्रीमती जोशी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रीमती जोशी संस्था पदाधिकारियों द्वारा इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में देशभर के 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती है। श्रीमती जोशी की उपलब्धि पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण महिला संस्था एवं रामनगर महिला संगठन ने हर्ष व्यक्त कर दी।

181 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!