पटवारियों ने 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रदेश के पटवारियों की विगत 20 वर्षो से लम्बित वेतनमान की मांग 2800 ग्रेड पे दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मप्र पटवारी संघ ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चौबे ने बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ विगत 20 वर्षो से अपनी वेतनमान संबंधी 2800 ग्रेड पे की मांग के लिए संघर्ष कर रहा है। जिसके लिए समस-समय पर संगठन द्वारा आंदोलन व हड़ताल की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में आश्वासन भी दिया है की आपकी मांग जल्द पुरी होगी। परन्तु आज दिनांक तक प्रदेश के समस्त पटवारीयों की 20 वर्षो से लंबित वेतनमान के संबंध में कोई आदेश जारी नही हुए है, जिससे प्रदेश के पटवारियों में निराशा का माहौल है। पटवारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 15 वर्ष पूर्व सनावद सम्मेलन में खुले मंच से की गई घोषणा अनुसार पटवारियों को वेतनमान संबंधी 2800 ग्रेड पे प्रदान किये जाने के आदेश दिए जाए।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!