विद्यासागर कॉलेज का जिले में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

छात्रों की मेहनत और शिक्षकों का सटीक मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी- अलोक जैन

खातेगांव।  विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीकॉम टैक्स तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट की परंपरा को बनाए रखते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के सभी छात्रों ने शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विशेष सफलता अर्जित की। महाविद्यालय की बीकॉम टैक्स प्रोसीजर की छात्रा कु दिव्यांका मनोज टूवानी कन्नौद  ने 77.3% अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान एवं नैंसी राकेश जैन कन्नौद ने 76.33% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही खुशी घनश्याम नायक 75.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय में संचालित बीकॉम कंप्यूटर तृतीय वर्ष के रिजल्ट में सभी छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय की छात्रा नजहत अनवर पठान खातेगांव ने 78.30% अंकों के साथ महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं खुशबू मेहबूब शेख खातेगांव ने 76.37% एवं स्तुति रजनीश बाकलीवाल खातेगांव ने 74.15% के साथ महाविद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन राजीव गंगवाल एवं संचालक आलोक जैन ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों का सटीक मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। विद्यासागर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हमेशा विश्वविद्यालय एवं जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है, और विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान बनाया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर. आर. पटेल, कॉमर्स संकाय प्रभारी शैलेंद्र माकवे, सुंदर लाल यादव, सुनील पवार, वैभव शर्मा, ऋषभ पाटनी एवं समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को बधाइयां दी गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

249 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!