शनि जयंति पर शनि पीड़ा से मुक्ति का योग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- न्याय के देवता भगवान शनिदेव की आराधना के लिए ज्योतिषाचार्य के मतानुसार 19 मई अमावस्या को शनिदेव का पूजन, अर्चन, अभिषेक से साढ़े साती से मुक्ति का योग बन रहा है। हमारे सनातन धर्म की वैदिक पद्धति में शनिदेव की पूजा के विशिष्ठ दिवस में 30 वर्षो बाद ऐसा महायोग आ रहा है।

शनि ग्रह के प्रभाव में आने वाले समस्त आस्थावान बंधुओं के लिए मुक्ति मार्ग स्थित रामकृष्ण व्यायामशाला में नवनिर्मित शिंगणापुर शनिदेव की प्रतिमूर्ति शनि मंदिर में महाअभिषेक के साथ विद्वान पंडितों द्वारा अनुष्ठान का आयोजन रखा गया है जो भी भक्तगण इस अनुष्ठान में भाग लेना चाहते है वो अपनी पूजन सामग्री के साथ उपस्थित होकर शनिदेव के महाअनुष्ठान महोत्सव में भाग ले सकते हैं।

ऊॅ  सद्गुरू खेड़ापति हनुमान भक्त  मण्डल के संयोजक मदनलाल कहार ने बताया कि 19 मई को प्रात: काल से संध्याकाल तक अनुष्ठान का क्रम चलता रहेगा । जिसमें प्रात: .8 बजे से अभिषेक प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे महाआरती, 6.15 बजे महारूद्राभिषेक तथा महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!