Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना में युवाओं को प्रतिष्ठित लॉ फर्म और वकीलों से संबद्ध किया जाएगा

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं के कौशल उन्नयन से उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लागू की जा रही मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना में युवाओं को प्रतिष्ठित लॉ फर्म तथा वकीलों से भी संबद्ध किया जाएगा। इस अप्रेंटिसशिप से वे वकालत तथा विधि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता अर्जित कर सकेंगे और रोजगार के साथ युवाओं के स्वावलंबन के अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से आज स्टेट बार कॉउंसिल के प्रतिनिधि-मंडल ने निवास कार्यालय पर भेंट की। सर्वश्री विजय चौधरी, राजेश व्यास, संजय गुप्ता, प्रेमसिंह भदौरिया सहित अन्य अभिभाषक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही वकील पंचायत बुला कर संवाद किया जायेगा। प्रतिनिधि-मंडल ने वकीलों के कल्याण संबंधी माँगें प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँगों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply