Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

एम.पी. ट्रांसको ने 132 के.व्ही. सबस्टेशन अमरवाड़ा में ऊर्जीकृत किया 63 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर

2 min read
Text Size:

एम.पी. ट्रांसको ने छिंदवाड़ा जिला स्थित 132 के.व्ही. सबस्टेशन अमरवाड़ा में नया 63 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत कर जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोत्तरी की है। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस सफलता के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि लगभग 5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अमरवाड़ा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

सबस्टेशन अमरवाड़ा में बढ़ते हुए लोड के मद्देनजर पूर्व में स्थापित 40 एम.व्ही.ए. क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर की जरूरत महसूस हुई, जिसे देखते हुए एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन में नया 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। इस ट्रांसफार्मर के लगने से अमरवाड़ा के 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़ कर 113 एम.व्ही.ए. की हो गई है।

छिंदवाड़ा जिले की पारेषण क्षमता बढ़कर 1212 एम.व्ही.ए. की हुई

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता  दीपक पारधी ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से छिंदवाड़ा जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता बढ़ कर 1212 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 320 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 892 एम.व्ही.ए. की स्थापित क्षमता शामिल है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी, छिंदवाड़ा जिले में अपने 10 सबस्टेशन से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 220 के.व्ही. के एक सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. क्षमता के 9 सबस्टेशन क्रियाशील हैं।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply