Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने आंगनबाड़ी से की माप अभियान की शुरुआत

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान हेतु प्रत्येक आंगनबाड़ी में उनके सही वजन एवं ऊंचाई के माप किए जाने का कार्य भी किया जा रहा है। यह माप डिजिटल वजन मशीन से करवाई जा रही है।

प्रभारी मंत्री  इंदरसिंह परमार ने ग्राम हथनोरा की आंगनबाड़ी में बच्चों का वजन एवं माप लेकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोषण टोकरी भी प्रदान की। एडॉप्ट-एन-आंगनबाड़ी कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत द्वारा आंगनबाड़ी परिसर में बच्चों के लिए बनाए गए खिलौना कॉर्नर का भी प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया एवं सराहना की। इस दौरान सांसद  डीडी उइके, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक  हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष  आदित्य शुक्ला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बैतूलबाजार  सुधाकर पंवार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे

164 Views
What do you think?

Leave a Reply