Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

समय पर अस्पताल पहुंचकर हिन्द फौज सैनिक ने किया रक्तदान

1 min read
Text Size:

देवास : हिन्द फौज सेना की मुहीम रक्तदान महादान जो सतत रूप से चल रही है। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जरूरतमंदों या आपातकालीन स्थिति में हिन्द फौज के सैनिक समय पर पहुंचकर रक्तदान करते है। हिन्द फौज की रक्त दान करने वाले सैनिकों की संचालक सैनिक सीमा गिरी को सूचना मिली कि अमलतास अस्पताल में किसी मरीज को रक्त की अत्यंत आवश्यकता है। 15 मिनिट में स्वयं सैनिक अभिषेक प्रजापति के साथ अस्पताल पहुंच गई और रक्तदान किया। सीमा गिरी ने बताया कि जिस पर सीमा पर हमारे आर्मी के जवान अपनी जान पर खेलकर देश सेवा करते है। उसी प्रकार हिन्द फौज के सैनिक देश में रक्तदान कर मरीजों की हरसंभव मदद पहुंचाते है। हिन्द फौज का लक्ष्य है कि जब भी किसी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता पड़े तो हिन्द फौज के सैनिक तुरंत मौके पर पहुंचे और रक्त की व्यवस्था करे। हिन्द फौज में सैनिक बनने के लिए कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर प्रात: 6 से 9 एवं शाम 4 से 7 बजे तक सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी से सम्पर्क कर सकते है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply