Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए देवास जिले के 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक करें आवेदन

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:
     देवास : राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ अंतर्गत नियमित विमान सेवा के वायुयान से मध्य प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो आयकरदाता नहीं है को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में यात्रा कराए जाने का निणर्य लिया गया है। देवास जिले के तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए 26 मई को जायेंगे। यात्रा के लिए अब आवेदक से 06 मई तक तहसील कार्यालय, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में आवेदन लिए जायेंगे। पूर्व में यात्रा के लिए आवेदन की तिथि 04 मई निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाया गया है। यात्रा इंदौर से प्रारम्भ होगी। तीर्थ यात्रा के लिए 33 सीटें उपलब्ध रहेगी। जिसमें एक 32 तीर्थ यात्री एवं एक अनुरक्षक के रूप में शासकीय अधिकारी को भेजा जायेगा। 65 वर्ष से अधिक आयु
के वरिष्ठ नागरिक यात्रा के लिए आवेदन कर सकते है, परंतु यात्रा में उन्हें सहायक की पात्रता नहीं होगी।
यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखें। उडान के दौरान यात्रा करने के संबंध में एयरलाइन के नियम और शर्ते लागू होंगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
126 Views
What do you think?

Leave a Reply