
हादसे में झुलसे युवक ने बताया कि हम चारों पानखेड़ी गांव के निवासी हैं। हमारी नाइट ड्यूटी थी। इसके बाद सुबह लौटे तो सो गए। करीब 11 बजे अचानक आग की तपन से जागे। हम चारों तरफ धुएं से घिरे थे। हमारे 2 साथियों में कोई हलचल नहीं दिखाई दी। जबकि एक साथी बेहोशी की स्थिति में था। कुछ देर बाद मैं भी बेहोश गया। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
75 Views

