आयोजन में प्रथम पुरुस्कार ग्राम कांजीपुरा, द्वितीय पुरस्कार ग्राम पीपलकोटा ने प्राप्त किया
खातेगाव। ग्राम बिलोदा में प्रतिवर्षानुसार वीर तेजाजी क्लब के तत्वाधान में रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष अनिल दुकतावा व सरक्षक मोहन बिलोदा ने जानकारी देते हुये बताया की कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व विधायक कैलाश कुंडल,पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्नौद डॉ ओम पटेल, पूर्व जिला योजना समिति सदस्य गौतम बंटू गुर्जर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कांटाफोड़ मनोज होलानी, पीसीसी सदस्य मनीष चौधरी, नगर काँग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, जनपद पंचायत खातेगांव अध्यक्ष प्रतिनिधि मेराम धनवारे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजवीर कुड़िया, ब्लॉक कांग्रेस खातेगांव अध्यक्ष राजेश विश्नोई, हरणगांव ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पटेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष खातेगांव चिमना बांता मंडलम अध्यक्ष भगतराम पटेल व नेतागण ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से लाइनअप कर सभी वरिष्टगण ने बधाई देते हुवे उज्ज्वल भविष्य का कामना की और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण क्षेत्र के जनप्रतिधिगण मंचासीन मंच से अपने उद्बोधन में क्षेत्र से अधिक संख्या आये क्रिकेट प्रेमियो व दर्शक गण को एक अच्छी पहल से आयोजन को सफल बनाने में साथ व सहयोग की बधाई देते हुवे अपने अपने विचार रखे।आयोजन में पुरुस्कार प्रथम ग्राम कांजीपुरा, द्वितीीय, ग्राम पिपलकोटा विजेता रही। उपस्थित अतिथि राकेश टाडा, सौरभ माल्या, संदीप इनानिया, अजय गुर्जर, विनोद चावड़ा, मनोज पटेल, महेश बीड़ा, पवन भिचर, पप्पू पटेल, भगवत पंवार, उमेश विश्नोई, रामनिवास बैरागी, परमानन्द विश्नोई दिनेश जाखड़, अनिल जानी, पीयूष जाजड़ा, मोतीलाल सुनील दुकतावा आनंद दुकतावा, निर्मल चवेल, भारत भुनानिया, कपिल सारण, नितेष वर्मा आदि थे।


