Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

धार में हुए सडक़ हादसे में देवास के भाजपा नेता सहित तीन की मौत

1 min read
Text Size:

देवास : धार में भयंकर सडक़ हादसा हुआ। हादसे में भाजपा नेता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार पुलिया से नीचे गिर गई थी। धार जिले से होकर गुजरने वाले इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद बाइपास पुलिया से एक तेज रफ्तार कार नीचे गिर गई। इस भीषण सडक़ दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग देवास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के तत्काल बाद घाटाबिल्लोद पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से विजिटिंग कार्ड और आधार कार्ड मिला, जिसमें मृतक की शिनाख्त विपिन सिंह ठाकुर निवासी आदर्श कॉलोनी पीएनबी रोड देवास के रूप में हुई है। साथ ही विजिटिंग कार्ड भी मिला है, जिसमें विपिन सिंह ठाकुर नगर संयोजक प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ छपा हुआ है। वहीं घटना में विपिन ठाकुर के साथ उनकी माँ शारदा ठाकुर और इंदौर निवासी मौसी मन्ना की भी मौत हो गई।  दुर्घटना की सूचना के बाद घाटाबिल्लोद चौकी प्रभारी प्रतीक शर्मा और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से शव को बेटमा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply