Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर लाड़ली बेटियों के साथ लगाए पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी दिवस पर तात्या टोपे स्टेडियम के पास स्थित लाड़ली वाटिका में लाडली बेटियों के साथ आम के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मी कुमारी ज़ेनब, नैना, खुशी, नंदिनी, प्रियंका, रेणुका, महक, सिमरन, वैशाली, प्रिया, अनुष्का और रिया ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बालिकाओं से लाड़ली लक्ष्मी योजना संबंधी चर्चा भी की। कुमारी ज़ेनब ने योजना में बेटियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और स्कूल पढ़ाई जारी रखने में मिल रही मदद के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों को अपने जन्म-दिन और परिवार के अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply