मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. मधोक की पुण्य-तिथि पर नमन किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धेय स्व. बलराज मधोक की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री निवास स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्व. बलराज मधोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे हैं। वे श्रीनगर के पीजीडीएवी कॉलेज में प्रोफेसर और वर्ष 1966 में जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उनका जन्म 25 फरवरी 1920 को हुआ। उन्होंने भारतीय सेना में सेवा का प्रस्ताव ठुकराते हुए आर.एस.एस. के प्रचारक के रूप में देश की सेवा करने की शपथ ली। उन्हें वर्ष 2011 में वाकणकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका अवसान 2 मई 2016 को हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!