Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

कायाकल्प अभियान एवं शवदाह गृह विकास कार्य के तहत कार्यो का किया भूमि पूजन

2 min read
Text Size:
नेमावर- नगर के वार्ड क्रमांक 7 बाजार चौक में क्षेत्रीय विधायक आशीष गोविंद शर्मा विधानसभा खातेगांव के कर कमलों द्वारा नगर परिषद नेमावर के अंतर्गत कायाकल्प अभियान के तहत सीसी टॉप कोर्ट निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 4 से बायपास तक एवं वार्ड क्रमांक 5 ,6 ,7, एवं 8 मैं कृष्णा गली से बाजार चौक से गुर्जर मोहल्ला से रामा बाबा ओटला से पेड़ी घाट से बटुक भैरव से राजा मेडिकल तक निर्माण सीसी सड़क निर्माण कार्य 52 लाख 60 हजार राशि से होगा जिसका भूमि पूजन किया गया एवं श्मशान घाट के समीप शवदाह गृह एवं विकास कार्यों राशि 1 करोड़ 93 लाख से होगा जिसमें घाट निर्माण कर बाउंड्री वाल वेटिंग हॉल पेवर ब्लॉक, गार्डन, गेट निर्माण कार्य कराए जाने का भूमि पूजन किया गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल उपाध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह तोमर एवं मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह जी पवार एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा जी पांचाल जिला महामंत्री श्रीमती मनोरमा जी यादव विधायक प्रतिनिधि संतोष जी राठौर लोक निर्माण समिति अध्यक्ष कौशल व्यास भाजपा नगर अध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रवीण हथेल, दिनेश केवट, दिगपाल सिंह तोमर, पार्षद संगीता मुकेश यादव, रत्ना मनोहर पुरी, सुनीता दिनेश केवट, सुनीता चौधरी विजय चौधरी, धापूरामभरोस कर्मा, शंकर बघेल, दिलीप सरैया, बृजेश धनगर, सचिन पांचाल, संतोष सोनिया, पार्षदगणो एवं नगर के वरिष्ठ जनों एवं नगर की माता बहनों की  उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी बलीराम मंडलोई उपयंत्री संतोष कुमार बागमोर की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर सफलता पूर्वक भूमि पूजन कराया गया विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि नगर नेमावर में विकास के कई सौगात और शासन द्वारा दी जा रही है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण नगर की पेयजल योजना जल्द ही प्रारंभ की जा रही है तथा नर्मदा घाटों का विकास, बड़ी खाई पर पुल निर्माण एवं नगर में विभिन्न वार्डों में सड़कों के निर्माण हेतु राशि जल्द ही नगर निर्माण को मिलेगी कार्यक्रम का संचालन मनोहर पुरी ने किया एवं विकास कार्यों के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने माननीय विधायक एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार माना।
84 Views
What do you think?

Leave a Reply