वर्किंग प्लान का चैप्टर नहीं लिखा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

गणेश पांडे, भोपाल। मंत्रालय में पदस्थ अपर सचिव अशोक कुमार को रायसेन वर्किंग प्लान का चैप्टर नहीं लिखना महंगा पड़ सकता है। फिलहाल तो अपर सचिव कुमार के वेतन रोकने की सिफारिश की गई है, जबकि एक आईएफएस अधिकारी द्वारा वर्किंग प्लान नहीं लिखने पर उनको डीएफओ से आगे कोई प्रमोशन नहीं दिया गया था। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक क्षेत्रीय वर्किंग प्लान भोपाल श्रीमती कोमिलिका मोहन्ता ने वर्किंग प्लान ऑफिसर सागर अशोक कुमार का वेतन रोकने की सिफारिश की है। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि कुमार को अगस्त 22 तक रायसेन वर्किंग प्लान चैप्टर लिखकर किताब जमा करनी थी। आज दिनांक तक जमा नहीं की गई है। यानी वर्किंग प्लान नहीं लिखने की वजह से उनका वेतन रोकने के साथ अन्य सुविधाओं से भी वंचित करने की सिफारिश की है।उल्लेखनीय है कि अपर सचिव वन अशोक कुमार की पदस्थापना मंत्रालय में की गई है। वर्किंग प्लान लिखने वाले अधिकारियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराने की मंशा से कुमार अपर सचिव की पदस्थापना के साथ ही रायसेन वर्किंग प्लान लिखने की जिम्मेदारी भी ले ली। हालांकि तत्कालीन प्रधान मुख्य वन संरक्षक वर्किंग प्लान राजेश कुमार ने फरवरी 22 में ही नोटशीट लिखकर उन्हें वर्किंग प्लान अफसर और अपर सचिव दोनों जिम्मेदारी नहीं निभा पाने के लिए आगाह किया था। उनसे यह भी कहा गया था कि राज्य शासन की जिम्मेदारियां निभाते हुए वर्किंग प्लान लिखने की जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं। चूंकि रायसेन वर्किंग प्लान के नाम पर उन्हें केवल चैप्टर ही लिखना था, इसलिए वे उंगली कटा कर शहीद बनना चाह रहे थे, अर्थात वे रायसेन वर्किंग प्लान की किताब अपना नाम दर्ज कराना चाहते थे परंतु उनकी यही चाहत अब परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। राज्य शासन में दायित्व निभाते-निभाते कुमार वर्किंग प्लान चैप्टर लिखना भूल गए। अब उन पर गाज गिरने की बारी आ गई। वर्किंग प्लान नहीं लिखने पर उनका प्रमोशन भी रुक सकता है। पूर्व में स्वर्गीय देवेश कोहली के साथ ऐसा ही हुआ था। वर्किंग प्लान नहीं लिखने के कारण वे डीएफओ के आगे प्रमोट नहीं हो पाए थे।

सीसीएफ सागर ने भी की है शिकायत

रायसेन वर्किंग प्लान बनाने के लिए उनकी पदस्थापना डब्ल्यूपीओ कार्य योजना ऑफिस सागर में कर दी गई थी। डब्ल्यूपीओ की हैसियत से कुमार ने वाहन और अन्य सुविधाएं हासिल की किंतु पदस्थापना के बाद से लगातार कार्यालय से नदारद रहे। ऐसी शिकायत जीसीएफ सागर ने की है। सीसीएफ सागर ने वन बल प्रमुख आरके गुप्ता को संदेश में उल्लेख किया है कि वर्किंग प्लान ऑफिसर कुमार के सागर मुख्यालय में लगातार गैरहाजिर रहने की वजह से कर्मचारियों से संबंधित मामले लंबे समय से लंबित है।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!