घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिवस नेहरू स्टेडियम गली नंबर २ में सूने घर को देखकर दो चारों ने एलसीडी टीवी सहित १ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर आरोपी चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मामले का खुलासा किया। दिनांक २० मार्च को जगदीश वर्मा ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि में उनके नेहरू स्टेडियम गली नं. 2 स्थित सूने मकान में चोरी हो गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आस-पास के करीब 10 स्थानों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए, इसमें दो नकाबपोश आरोपी घटना के बाद भागते दिखे। जिनकी पहचान पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों के माध्यम से कराई गई, जो दोनों संदेहियों की पहचान मुकेश भाटी व संजय शर्मा के रूप में हुई। दोनों संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा नेहरू स्टेडियम के पास गली नं. 2 में एक बकील के घर में चोरी करना कबूल किया व चोरी का अपने घर से बरामद कराया। आरोपियों ने चोरी की एलईडी टीवी असलम निवासी गहाल को 4 हजार में बेचना बताया। बाद आरोपी असलम के कब्जे से एलईडी टीवी बरामद कर उसे भी प्रकरण में धारा 411 भादवि का ईजाफा कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अनिल राठौर, उप निरीक्षक मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक बृजेश बड़कुड़, सजन ठाकुर, शैलेन्द्र परमार, विरेन्द्र राजपूत व सैनिक राजेश खुराना की अहम भूमिका रही व उप निरीक्षक गजेन्द्र भदौरिया, दिनेश रावत, प्रधान आरक्षक जगदीश पाण्डव, शिवशंकर चौरे का भी विशेष योगदान रहा।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!