हमें हर दिन नई जानकारी नियमित रूप से सीखना चाहिए- कलेक्टर श्री गर्ग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
45 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने सीखी कोडिंग
हरदा- कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा है कि आज के समय में हमें हर दिन नई चीजें नियमित रूप से सीखना चाहिए, तभी हम दुनिया में सरवाइव कर सकेंगे। उन्होने कहा कि हर परिवार के बच्चों में प्रतिभा होती है, हमें ऐसी प्रतिभाओं को निखारना है। कलेक्टर श्री गर्ग शुक्रवार को हरदा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 45 दिवसीय कोडिंग कार्यशाला के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सफलता के लिये दृढ़ निश्चय और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। मंजिल चाहे कितनी भी कठिन हो, उसे कठोर परिश्रम से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिये मेंटर्स, बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। उन्होने कहा कि यह कार्य टीम वर्क के बिना संभव नहीं था। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कोडिंग एक अहम हिस्सा बन चुका है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम उसका पालन करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति, एडटेक कम्पनी के सीईओ मनीष तिवारी और एल. बी. एस. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव खरे उपस्थित थे। कार्यक्रम में कार्यशाला में सहभागिता करने वाले बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये तथा मेटर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से कोडिंग के संबंध में प्रस्तुति भी दी गई।
         कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला में जो आपने सीखा है, उसे नियमित रूप से करें, भूलें नहीं। कार्यक्रम में एडटेक कम्पनी के सीईओ श्री तिवारी ने सभी बच्चों व मेंटर्स को कार्यशाला के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। कार्यक्रम में एलबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. खरे ने कार्यशाला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. प्रजापति ने बताया कि इस 45 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एल.बी.एस कॉलेज हरदा में किया गया था। कार्यशाला के लिये कक्षा 6, 7, 8 के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 30 बच्चों का चयन किया गया था। इस कार्यशाला में बच्चों को कोडिंग के माध्यम से वेब पेज व गेम बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उन्होने बताया कि कोडिंग के लिये स्कूल में 30 कम्प्यूटरों की लेब भी तैयार की गई व एक शिक्षक की नियुक्ति की गई ।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!