Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आधा दर्जन दुकानों पर चोरी की वारदात

2 min read
Text Size:

छोटी-छोटी दुकानों से समोसे, अंडे, चिल्लर समेट ले गए चोर

अनोखा तीर, सिराली। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने नया बस स्टैंड परिसर के आसपास से आधा दर्जन छोटी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिनमें चार गुमठिया टप, एक रेहड़ी ठेला और एक कृषि सेवा कीटनाशक दवा की दुकान शामिल है। चोरों ने इनके ताले चटका कर खानपान की सामग्री जिनमें समोसा, अंडे सहित दुकानों की नगदी चिल्लर नोट पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने आए तब चोरी का पता चला टूटे ताले दुकानों के आसपास पड़े मिले। चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नया बस स्टैंड की दुकानों पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदार डरे सहमे हैं।

दो दिन पूर्व आरटीओ सलाहकार की दुकान को बनाया निशाना
चोरों ने दो दिन पूर्व 28 फरवरी को आरटीओ सलाहकार संदीप कुशवाह महेश्वरी वाली गली मेन रोड के दुकान पर लगे टीन शेड तोड़कर घुसे और दुकान में रखा दिनभर का कलेक्शन 19 हजार रुपए और डेल कंपनी का लैपटॉप 6 हजार चोरी कर ले गए। कुल सामान की कीमत कुल 25 हजार की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। बस स्टैंड पर चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना प्रभारी एमएल ठाकरे ने बताया कि बस स्टैंड परिसर के दो दुकानदार के आवेदन प्राप्त हुए हैं। चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply