Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अग्नि पीडि़तों से मिलने पहुंचे सांसद उईके

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालेगांव में बुधवार दोपहर आग लगने से एक साथ पांच मकान जलकर खाक हो गए। यह जानकारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कायदा सतीश इवने ने बैतूल हरदा हरसूद सांसद दुर्गादास उइके को दी। जिस पर वह पीडि़त परिवार से मिलने मालेगांव पहुंचे। इस दौरान पीडि़त परिवार को राशन, कम्बल, चादर, किराना सामग्री प्रदान की कर पीडि़त परिवार को शासन से मिलने वाली राहत राशि एवं सांसद निधि से राशि देने का आश्वासन दिया। मौके पर पीडि़त परिवार को भोजन कराया। साथ में फारेस्ट विभाग से हरदा डीएफओ अंकित पांडे, जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार उइके, प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान, वन परिक्षेत्र बोरपानी रेंजर नीता शाह, भाजपा जिला मंत्री गयाप्रसाद पांडे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अशोक उइके, बीट गार्ड रवि सोलंकी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply