Skip to content
Saturday, 17 October 2026
रायसेन

दैनिक अनोखा तीर कार्यालय आए कलेक्टर दिनेश जैन

1 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर के पाठकों से कलेक्टर दिनेश जैन ने की अपील

सनी गुरुदत्ता कालापीपल जिला प्रशासन और नगर परिषद पानखेडी के द्वारा शुजालपुर अनुविभाग के कालापीपल अग्रवाल हाल में महारक्तदान शिविर के 21 मार्च हेतु बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे नगर के समस्त जनप्रतिनिधि ,अधिकारी, पत्रकारगण , नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा लोगो को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा की गई । कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि पिछले वर्ष संपूर्ण जिले में 2300 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ था ,इस बार हमारी मंशा है कि आप लोगों के सहयोग से 5000 यूनिट का हमारा टारगेट पूरा किया जाए। आपको बता दें कि रक्तदान महादान के संकल्प के लिए कलेक्टर दिनेश जैन सभी को प्रेरित कर रहे हैं । कार्यक्रम मे एसडीएम सत्येन्द्र प्रकाश सिंह , तहसीलदार कमल सेन, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल , थाना प्रभारी रवि भंडारी नगर परिषद अध्यक्ष सरिता भोजराज पवार उपस्थित रहे। इसके बाद कलेक्टर दिनेश जैन दैनिक अनोखा तीर ऑफिस आए और संवाददाता सनी गुरुदत्ता से रक्तदान शिविर को लेकर विशेष चर्चा की ।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply