देवास जिले में ब्‍लॉक टोंकखुर्द के ग्राम खेडीराजपुरा में जल जीवन मिशन से हर घर नल से आ रहा है जल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

गांव में लगभग 61 लाख रूपये की लागत से उच्चस्तरीय टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण

नल जल योजना से ग्राम खेडीराजपुरा के 201 परिवार परिवारों को नियमित मिल रहा पानी

देवास- देवास जिले के ब्‍लॉक टोंकखुर्द ग्राम खेडीराजपुरा में जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल मिल रहा है। ग्राम खेडीराजपुरा की जिला मुख्यालय से दूरी 44 किलोमीटर है। खेडीराजपुरा में 201 परिवार निवास करते है। ग्राम खेडीराजपुरा में एक समय था, जब लोग पानी के संकट का सामना कर रहे थे। वर्तमान में जल जीवन मिशन में सभी 201 परिवारों को नियमित एवं पर्याप्त पानी मिल रहा है। ग्राम में 60 लाख 95 हजार रूपये की लागत से उच्चस्तरीय टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क निर्माण किया गया है। जिसमें 50 हजार लीटर क्षमता की टंकी एवं 20 हजार लीटर क्षमता का सम्पवेल बना है। योजना में 02 विधुत पंप स्थापित किए गए है। ग्राम में 2000 मीटर की पाईप लाईन के माध्यम से ग्रामवासियों के प्रत्येक घर में नियमित एवं शुद्ध जल दिया जा रहा है।

      ग्राम सचिव यशपाल कोठारी ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना जुलाई 2022 से प्रांरभ हुई। ग्राम में योजना के आने के पूर्व गांव में पानी की काफी किल्लत थी। पानी की आपूर्ति के लिये सार्वजनिक कुओं एवं निजी नलकुप के माध्यम से पानी की आपूर्ति करना पडती थी। फरवरी एवं मार्च माह से पानी की दिक्कत और विकराल रूप ले लेती थी। ग्रामवासियों को ग्राम से करीब 01 किलोमीटर दूर खेतों से बैलगाडी के माध्यम से या महिलायें सर पर घडा रखकर पानी लेकर आती थी। परंतु जब से नलजल योजना ग्राम में आई है नियमित, पर्याप्त एवं शुद्ध जल प्रत्येक घर को मिल रहा है। पानी की जांच भी समय-समय पर की जाती है।

      पंचायत द्वारा योजना के क्रियान्वयन के लिए 14 सदस्‍यों का चुनाव कर ग्राम पेय जल समिति का गठन किया गया एवं समिति के माध्यम से प्रति घर 60 रूपये प्रति माह कर वसूला जा रहा है। ताकि योजना सुचारू रूप से चला सके। विभाग के अधिकारीयों द्वारा समय-समय पर निरिक्षण किया जा रहा है एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है। साथ ही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव के तरिको तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्वेश्य से मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण देने का कार्य विभाग द्वारा सतत किया जा रहा है।

186 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!