Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

आबकारी विभाग के आशीर्वाद से शराब ठेकेदारों ने अवैध कामो में मचा रखी धूम

3 min read
Text Size:

देवास। जिला आबकारी विभाग के खुले आशीर्वाद के चलते शराब ठेकेदारों ने जिले भर में अवैध शराब के कामकाज में धूम मचा रखी है।  देवास शहर की बात की जाए तो बाईपास स्थित सभी ढाबों पर अवैध रूप से खुलेआम अवैध शराब परोसी जा रही है। वही शराब ठेकेद्वारा द्वारा चार पहिया वाहन से बड़े पैमाने पर अवैध शराब भी क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है।  इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अहाते भी संचालित किए जा रहे हैं। यहाँ तक  कि अभी तक कई अहातों कोई शुल्क तक जमा नहीं किया गया है। इसके बाद भी खुलेआम आहते संचालित किए जा रहे है। मामला यही खत्म नही होता। जिलेभर  सभी शराब दुकानों से किसी भी शराब दुकान द्वारा उवभोक्ताओ बिल नहीं दिया जाता है। सबसे हैरतअंगेज बात यह है कि इन सभी अवैध कामों की खबर आबकारी विभाग को है। लेकिन इसके बाद भी आबकारी विभाग अपनी आंख और कान बंद करके खुलेआम इन अवैध कामों का समर्थन कर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडेय की कार्यप्रणाली भी कई सवाल खड़े होते है।  सब कुछ खबर होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कई बार इन सभी मामलों की जानकारी के लिए जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडेय से संपर्क किया जाता है। या तो मेडम फोन नहीं उठाते हैं या फिर वल्लभ भवन का बहाना करके अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं।  इतना ही नहीं क्षेत्र में अवैध शराब का काम करने वाले ठेकेदारों के हौसले इस कदर बुलंद है। कि खुलेआम चौकी थानों के सामने से अवैध शराब का परिवहन बेखौफ होकर करते हैं ।  देखा गया है कि आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चाहे वह महिला निरीक्षक हो या फिर पुरुष निरीक्षक या फिर वरिष्ठ अधिकारी हो सभी ने लगभग ठेकेदारों को अवैध काम करने का  खुलेआम आशीर्वाद दे रखा है।  कि आप दिल खोलकर खुलेआम अवैध काम कीजिए हम कोई कार्यवाही नहीं करेंगे।  यदि किसी मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों को इन अवैध कामों की सूचना दी जाती है,  तो अधिकारी सीधे से इन ठेकेदारों को यह सूचना पहुंचा देते हैं, कि आपकी शिकायत आई है।  कुल मिलाकर देखा जाए तो आबकारी विभाग कहने को रह गया है।  आबकारी विभाग द्वारा की जाने वाली कारवाई की जमीनी हकीकत यदि देखी जाए तो केवल कच्ची शराब एव महुआ लहान तक ही सीमित है। देवास आबकारी विभाग खुलेआम शराब ठेकेदारों की उंगली पर कठपुतली की तरह नाच रहा है।  ठेकेदार मनमर्जी से जहां चाहे वहां आबकारी विभाग के नुमाइंदों से  कच्ची शराब कार्यवाही करवा देते हैं । और खुद खुलेआम अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।  देवास आबकारी विभाग को इस बात की भी खबर है । कि देवास शहर के बाईपास स्थित सभी ढाबों पर बहुत बड़े पैमाने पर खुलेआम रूप से अवैध शराब परोसी जा रही है । लेकिन केवल दिखावे मात्र की कार्यवाही की जाती है।  आज कार्रवाई की जाती है, कल फिर खुलेआम रूप से अवैध शराब टेबलों पर परोसी जाती है । आखिर देवास आबकारी विभाग कब तक शराब ठेकेदारों एवं अवैध शराब के काम करने वाले को संरक्षण प्रदान करता रहेगा। क्या विभाग कभी अपने गिरेबान में झांक कर अपनी जिम्मेदारी निभाएगा?  या यूं ही शराब ठेकेदार अपनी मनमानी करते रहेंगे। और ठेकेदार विभाग को अपनी उंगली पर नचाते रहेंगे।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply