वन विभाग ने जब्त की सागौन की सिल्लियां

अनोखा तीर, कांटाफोड़। वन परिक्षेत्र जिनवानी की सबरेंज जिनवानी में रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग को सफलता प्राप्त हुई है। रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर रात्रि में डोंगलापानी मार्ग पर एक बैलगाड़ी जब्त की गई। जिसमें 4 नग सागौन सिल्ली जब्त की गई। साथ ही आरोपी हरनारायण पिता मन्नू निवासी हीरापुर को पकड़ा गया। इस कार्यवाही में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जिनवानी अशोक दुबे, वनरक्षक दीपक पंवार, सुरक्षा श्रमिक मुकेश, रघुवीर, नर्मदा आदि का सहयोग रहा।
———————————

150 Views

Leave a Reply