Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

प्रशासन ने लाखों रूपये का डीज़ल जब्त किया, पंप सील

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही की। लापरवाही पाए जाने पर रहटगांव क्षेत्र का एक पेट्रोल पंप पर कार्यवाही की गईं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशन में बायोडीजल पम्प मेसर्स कनिका फिलिंग स्टेशन ग्राम भायली तहसील रहटगांव की जिला आपूर्ति अधिकारी सुरेश वर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गितराज गेडाम ओर प्रशांत सिंह कुशवाह ने जांच की।
जांच में इस बायोडीजल पम्प द्वारा संचालक खाध्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल से पम्प को नियुक्त करने वाली फर्म डीएसबीएफसी बायो फ्यूल से लायसेंस लिया जाना नही पाया गया।साथ ही जांच में अन्य अनियमितता पाई गईं। कार्यवाही दौरान बायो डीजल पम्प से 21,471 लीटर बायोडीजल जिसकी कीमत 19 लाख 75 हजार 392 रुपये जप्त किया है । वहीं कार्यवाही के बाद बायो डीजल पम्प को सील कर दिया है।

109 Views

Leave a Reply