Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

7275 क्विंटल के भाव से सरकार खरीदेंगी मूंग

2 min read

 अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए आगामी 18 जुलाई से पंजीयन कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की मांग पर ₹7275 प्रति क्विंटल के भाव से मूंग खरीदी करने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद, हरदा तथा सीहोर जिले में सर्वाधिक ग्रीष्मकालीन मूंग की पैदावार होती है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण किसानों को कृषि उपज मंडियों में कम दामों पर मूंग बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। वर्तमान में किसानों का मूंग इन दिनों मंडियों में ₹4800 से लेकर ₹5600 तक बिक रहा है। जबकि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 7275 रुपए घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से किसानों को प्रति क्विंटल लगभग 15 सो रुपए का फायदा होगा। वैसे तो सरकार की लेटलतीफी के चलते लगभग 50% किसानों ने व्यापारियों को अपना मूंग बेच दिया है। खैर इसके बावजूद अभी भी बड़े किसानों के पास मूंग बचा हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी किये जाने तथा 18 जुलाई से पंजीयन शुरू करने की तिथि घोषित करने पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्यूटर पर किसानो की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

128 Views

Leave a Reply