Skip to content
Friday, 16 October 2026
खेल

Open Tennis Tournament | मेदवेदेव को हराकर हर्काज ने जीता हाले ओपन

1 min read
Text Size:

मेदवेदेव को हराकर हर्काज ने जीता हाले ओपन

हाले: ह्यूबर्ट हर्काज ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सीधे सेटों में हराकर हाले ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता और फिर से विंबलडन के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अपनी तीखी सर्विस के लिये मशहूर पोलैंड के इस खिलाड़ी ने मेदवेदेव को केवल 64 मिनट में 6-1, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रासकोर्ट खिताब हासिल किया।

पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले हर्काज फिर से फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाले में खिताब की राह में गत चैंपियन यूगो हम्बर्ट, यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले फेलिक्स ऑगर अलियासिम और आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को भी हराया। एटीपी टूर के अनुसार हर्काज् ओपन युग में अपने पहले पांच एकल फाइनल जीतने वाले सात पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हो गये हैं।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply