Skip to content
Monday, 12 October 2026
मध्य प्रदेश

Suicide | मध्य प्रदेश में वायुसेना के अधिकारी ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

2 min read
Text Size:

A man hanged himself in Noida

मध्य प्रदेश: एमपी (Madhya Pradesh) के ग्वालियर में भारतीय वायुसेना (IAF) के 25 वर्षीय एक अधिकारी ने बुधवार को अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश दंडोतिया ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मृतक जयदत्त सिंह शहर के महाराजपुरा एयर बेस की इंजीनियरिंग शाखा में फ्लाइंग आफिसर के पद पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि वह गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे और जनवरी में उनका तबादला ग्वालियर हुआ था। एएसपी ने आगे कहा, ‘ फ्लाइंग आफिसर जयदत्त सिंह ने बुधवार सुबह को अपने हास्टल के कमरे में कथित तौर पर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। वह यहां महाराजपुरा एयर बेस पर तैनात थे।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गोले का मंदिर इलाके के हास्टल पहुंची और अधिकारी को उसके कमरे में पंखे से फंदे से लटका हुआ पाया।

उन्होंने आगे बताया कि, वहां कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सिंह को सुबह छह बजे ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था लेकिन, काम पर जाने से पहले उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि, सिंह अविवाहित थे और हास्टल में रहते थे। पुलिस ने सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply