Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे रोपे

1 min read
TN5-Bhopal300522010043.jpg
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार और अन्य सदस्यों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम, बरगद, और पीपल के पौधे जन-अभियान परिषद की सृजन योजना की सलाहकार समिति के सदस्य श्री एस.पी. तिवारी, प्रो एस.के. राव, श्री पी.के. दुबे, श्री एस.सी. दुबे, श्री सौरभ मारु, श्री मोहन नागर, श्री बुद्ध पाल सिंह ठाकुर, श्री आशीष कुमार गुप्ता, श्री अनिल अग्रवाल, ,श्री योगेंद्र कौशिक, श्री समर सिंह चंदेल, श्री पराग भल्ला, श्री अशोक मिश्र, डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडे के साथ लगाए ।

पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply