Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

डिंडौरी में भ्रष्टाचार स्टाप डेम: नींव में गिट्‌टी की जगह भरे जा रहे बड़े पत्थर, मजदूरों की बजाए मशीनों से हो रहा काम, विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

2 min read
डिंडौरी में भ्रष्टाचार स्टाप डेम: नींव में गिट्‌टी की जगह भरे जा रहे बड़े पत्थर, मजदूरों की बजाए मशीनों से हो रहा काम, विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
Text Size:

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpDindoriLarge Stones Are Being Filled In Place Of Ballast In The Foundation, Instead Of Laborers, The Work Is Being Done By Machines, The MLA Accuses The Officialsडिंडौरी43 मिनट पहलेकॉपी लिंकडिंडौरी जिले में रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्माण कार्यों में किस कदर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसका अंदाजा 15 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन स्टाप डेम को देखकर लगाया जा सकता है। जनपद पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत धनौली में स्टाप डेम के लिए बनाए जा रहे बेस में गिट्टी और कंक्रीट के बजाए बड़े-बड़े पत्थर भरे जा रहे हैं।इतना ही नहीं शासन के प्रावधानों के मुताबिक रोजगार गारंटी योजना में मजदूरों से कार्य कराए जाने का नियम है, लेकिन नियमों को ताक में रखकर मशीनों के जरिए ठेकेदारी प्रथा से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। धनौली के अलावा बजाग जनपद की तमाम ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के नाम पर रोजगार गारंटी योजना से अरबों रुपए के स्टाप डेम बनाए गए हैं, जिसके निर्माण के नाम पर जिम्मेदार अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया।अधूरे निर्माण को पूर्ण बताकर निकाली राशिकई ग्राम पंचायत में तो आधे-अधूरे स्टाप डेम का निर्माण पूर्ण दर्शाकर राशि आहरित कर ली गई है। धनोली ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण पट्टा, सचिव राम प्रसाद को फोन लगाकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई का दिया आश्वासनवहीं जिला पंचायत की अध्यक्ष और बीजेपी नेता ज्योति प्रकाश धुर्वे खुद स्वीकार रही हैं कि बजाग जनपद इलाके में स्टाप डेम के निर्माण में उपयंत्री और एसडीओ ने मिलकर खूब भ्रष्टाचार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।स्थानीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने जनपद और जिले के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। वहीं आरईएस विभाग के एक्स्युटिव इंजीनियर डीएस बघेल हर बार की तरह इस बार भी जांच की बात कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

152 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply