Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

कर्फ्यू में बढ़ाई छूट: रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक दी ढील, पैदल ही बाजारों में निकले नागरिक

2 min read
कर्फ्यू में बढ़ाई छूट: रविवार को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक दी ढील, पैदल ही बाजारों में निकले नागरिक
Text Size:

[ad_1]


खरगोनएक घंटा पहलेकॉपी लिंकमौके पर पुलिस बल रहा मौजूद।शहर में रामनवमी से जारी कर्फ्यू के बीच रविवार को प्रशासन ने नागरिकों को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक की छुट दी। कर्फ्यू में दी जा रही छूट के समय में लगातार हो रही वृद्धि से शहर में जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है। इससे शहरवासियों ने भी राहत की सांस ली। रविवार सुबह सुबह 8 बजे से 12 बजे तक दुकानें खुलीं।कलेक्टर श्रीमति अनुग्रहा पी ने बताया कि रविवार को शहर में लगे कर्फ्यू की छूट समय में वृद्धि की गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कि कर्फ्यू में छूट दी गई है। यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए लागू रहेगी। साथ ही दुकानें भी बढाई गई हैं। रविवार को सैलून, इलेक्ट्रॉनिक, खाद बीज, हार्डवेयर और बर्तन की दुकानें भी खुलीं थी। वाहनों पर पाबंदी रहेगी। कर्फ्यू में छूट के 3 दिन शांतिपूर्ण बीते।खरगोन में 10 अप्रैल रविवार को कर्फ्यू लागू किया गया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पहली बार सिर्फ महिलाओं को सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बिना वाहन के खरीदारी करने की छूट दी गई थी। इस दौरान सब्जी, किराना, मेडिकल और दूध सामग्री की दुकाने खुली थी। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महिला और पुरुष दोनों को बिना वाहन के घरों से निकलकर सामग्री खरीदने की छूट मिली थी। इस दिन नमकीन मिष्ठान, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग की दुकानें भी खोली गई। शनिवार को तीसरे दिन 2-2 घंटे की फिर छूट दी गई। जिसमें शहर को माहौल शांति और सौहार्द पूर्ण रहा। शहरवासियों ने प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कर्फ्यू के बीच खरीददारी की।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

228 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply