Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

शाजापुर में नया शिक्षा सत्र: शिक्षा मंत्री ने कहा- 15 जून से इस सत्र में होगी शुरूआत, 13 जून से आएंगे शिक्षक

1 min read
शाजापुर में नया शिक्षा सत्र: शिक्षा मंत्री ने कहा- 15 जून से इस सत्र में होगी शुरूआत, 13 जून से आएंगे शिक्षक
Text Size:

[ad_1]


शाजापुर (उज्जैन)20 मिनट पहलेमध्यप्रदेश में कक्षा एक से लेकर 12वीं तक नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होगा। जानकारी प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शाजापुर में दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी शिक्षक 13 जून से अपने विद्यालय आएंगे। 15 जून से सभी बच्चे स्कूल में आएंगे। प्रदेश में अभी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल की परीक्षाएं चल रही है। उसके बाद कॉपी जांचने और रिजल्ट तैयार किए जाएंगे। अभी 11 वीं की कक्षाएं शुरू हुई हैं। लेकिन गर्मी को देखते हुए प्रदेशभर में अधिकांश जिलों में कलेक्टरों के माध्यम से स्कूलों का समय सुबह किया। प्रदेश में इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं, बल्कि जून में बुलाया जाएगा। अप्रैल में पूरा प्रदेश भीषण गर्मी के चपेट में है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश के बाद ही नया सत्र शुरू किया जा रहा है। इस बार अप्रैल के बदले 15 जून से नया सत्र शुरू होगा। 1 मई से 14 जून तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है और 15 जून से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

187 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply