Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

दमोह में पानी के लिए हंगामा: पेयजल से जूझ रहे लोगों ने स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, SDM को सौंपा ज्ञापन

2 min read
दमोह में पानी के लिए हंगामा: पेयजल से जूझ रहे लोगों ने स्टेट हाइवे पर लगाया जाम, SDM को सौंपा ज्ञापन
Text Size:

[ad_1]


दमोह22 मिनट पहलेदमोह के हटा ब्लॉक में आने वाले घुटरिया गांव में जल संकट से परेशान लोगों ने दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबह ग्रामीण एकत्रित हुए और पानी के खाली बर्तन सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वाहनों का आवागमन बंद होने से जाम के हालात बन गए। किसी ने पुलिस को खबर दी तो कुछ देर बाद गैसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर रास्ता देने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण माखनलाल कुर्मी का कहना है कि लंबे समय से वह जल संकट से जूझ रहे हैं पंचायत से लेकर जनपद तक के अधिकारियों को कई बार अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है।ग्रामीण आनंद बंसल ने कहा पंचायत में नल जल योजना तो है, लेकिन केवल बारिश में ही पानी मिलता है, बाकी समय हमें परेशान होना पड़ता है। ऐसी तेज गर्मी के मौसम में यदि उन्हें पीने का पानी भी नहीं मिलेगा तो उनका तो जीना मुश्किल हो जाएगा। अब जब कोई उनकी नहीं सुन रहा तो मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता वह अपना जाम नहीं हटाएंगे। इस जाम में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी शामिल हैं। गैसाबाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस जाम की सूचना दी गई है। 1 सप्ताह पहले इन ग्रामीणों ने हटा एसडीएम को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई थी, लेकिन जब कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें जाम लगाकर बैठना पड़ा है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

191 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply