Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

रीवा सड़क हादसे में दंपती की मौत, पुत्र घायल: हाईवे के किनारे गेहूं का डांठ रख रहे कृषक परिवार को स्कॉर्पियो ने रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंके दो वाहन, पुलिसकर्मी घायल

3 min read
रीवा सड़क हादसे में दंपती की मौत, पुत्र घायल: हाईवे के किनारे गेहूं का डांठ रख रहे कृषक परिवार को स्कॉर्पियो ने रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंके दो वाहन, पुलिसकर्मी घायल
Text Size:

[ad_1]


रीवा29 मिनट पहलेकॉपी लिंकनईगढ़ी थाना अंतर्गत जुडमनिया मुरली गांव का मामलारीवा जिले के नईगढ़ी हाईवे में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दंपती की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल है। सूत्रों की मानें तो कृषक परिवार का हाईवे से लगा गेहूं का खेत था। जहां से पति-पत्नी व बेटा गेहूं डांठ (बोझा) लाकर सड़क में रखते थे। इसके बाद हाईवे से डांठ को उठाकर राहा में सुरक्षित रहते थे। रविवार की देर शाम को गेहूं का डांठ रखते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने तीनों को रौंद दी।साथ ही सामने से आ रही बलेनो कार को टक्कर मारते हुए रूक गई। भीषण दुर्घटना में पति और पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत को नाजुक देखते हुए देर रात रीवा के एसजीएमएच रेफर कर दिया है। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो और बलेनो को आग के हवाले कर दिया था। बीच बचाव के एक पुलिस भी घायल हो गया था।तड़पते घायलों को छोड़ ग्रामीणों ने फूंकी कारपुलिस की मानें तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरेश प्रजापति पुत्र वैशाखू प्रजापति (45), मुधुनी प्रजापति पति सुरेश प्रजापति (42) और उसके बेटे विनोद प्रजापति को तड़पता हुआ छोड़ पहले स्कॉर्पियो और बलेनो कार को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने नईगढ़ी पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दमकल वाहन की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी भी घायलथाना प्रभारी ने बताया कि आक्रोशि ग्रामीण लगातार बवाल मचाते ही जा रहे थे। इस बीच नईगढ़ी थाने के पुलिसकर्मी मुंशीलाल झूमा झटकी के समय घायल हो गया है। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्नी और पत्नी को नईगढ़ी के चिकित्सकों ने देर रात मृत घोषित कर दिया था। जिनको सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को लाश सौंप दी गई है। जबकि बेटा रीवा एसजीएमएच में भर्ती है।तीन थानों की पुलिस ने शांत कराया बवालदावा है कि रविवार की रात 7 बजे से चला बवाल रात 11 बजे तक चला था। आगजनी की घटना के बाद नईगढ़ी थाना प्रभारी मिथलेश यादव के साथ लौर थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी और गढ़ थाना प्रभारी आरके गायकवाड ने मोर्चा संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया था। ​इधर नईगढ़ी पुलिस ने रात में बवाल मचाने वाले ग्रामीणों को चिहिन्त करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

157 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply