यूको बैंक के कियोस्क में चोरी: न शटर टूटा न ताला फिर भी हो गई चोरी,सामने आया चोरी का लाइव फुटेज,वारदात के नए तरीके से सतना पुलिस भी हैरान

यूको बैंक के कियोस्क में चोरी: न शटर टूटा न ताला फिर भी हो गई चोरी,सामने आया चोरी का लाइव फुटेज,वारदात के नए तरीके से सतना पुलिस भी हैरान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

[ad_1]


Hindi NewsLocalMpSatnaNeither The Shutter Was Broken Nor The Lock Was Still Stolen, Live Footage Of Theft Surfaced, Satna Police Was Also Surprised By The New Way Of Crimeसतना39 मिनट पहलेमैहर के सरला नगर स्थित यूको बैंक के कियोस्क को निशाना बना कर चोरों ने नगदी पार कर दी है। कियोस्क में चोरी का तरीका हैरान करने वाला है। चोर बिना ताला तोड़े अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। हालांकि उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके फुटेज भी सामने आए हैं।हासिल जानकारी के मुताबिक मैहर के सरला नगर में रावेंद्र जायसवाल यूको बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र यानी कियोस्क संचालित करते हैं। रावेंद्र 6 अप्रैल की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 8 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर का ताला खोल कर अंदर दाखिल हुए तो सामान अस्त व्यस्त देख कर माथा ठनका। जब नजर कैश काउंटर पर दौड़ाई तो उसमें रखी साढ़े 3 हजार रुपए नगदी गायब थी। रावेंद्र को यह तो समझ मे आ गया था कि सेंटर को चोरों ने निशाना बनाया है लेकिन शटर और ताला बिल्कुल ठीक ठाक हालत में मिलने के बावजूद चोरी हो जाने की बात हैरान कर रही थी। जब रावेंद्र ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो आंखें फटी रह गईं।फुटेज में 6 और 7 अप्रैल की दरमियानी रात लगभग 3 बजे कैश काउंटर से नगदी निकालते हुए एक युवक नजर आया। कुछ ही देर में उसका एक और साथी शटर के नीचे से निकल कर काउंटर के पास आया और फिर वहीं से वापस हो गया। चोर नगदी निकालने कर अपनी जेब के हवाले करने के बाद सेंटर की लाइट भी बंद करता फुटेज में नजर आया।कियोस्क में चोरी की शिकायत मैहर पुलिस से की गई है। पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी है लेकिन बिना शटर और ताला तोड़े हुई चोरी करने के इस अजीबोगरीब तरीके ने पुलिस को भी हैरानी में डाल दिया है।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Views Today: 2

Total Views: 248

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!