Skip to content
Sunday, 18 October 2026
मध्य प्रदेश

कुआंताल के मेले में 11 अप्रैल को आएंगे मुख्यमंत्री: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने लिया मौके का जायजा, व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए दिए निर्देश

2 min read
कुआंताल के मेले में 11 अप्रैल को आएंगे मुख्यमंत्री: डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने लिया मौके का जायजा, व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए दिए निर्देश
Text Size:

[ad_1]


पन्नाएक घंटा पहलेकॉपी लिंकमध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गांव बनोली स्तिथ मां कंकाली मंदिर प्रांगण में जिले के सबसे बड़ा मेला नवरात्रि में आयोजित किया गया है। ऐसे में यहां पर 11 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिससे कार्यक्रम स्थल का जिले के अधिकारियों ने जायजा लिया है। इसी के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने 11 अप्रैल को बनौली में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में स्थानीय विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। कार्यक्रम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।हैलीपैड सहित विभागीय योजनाओं के स्टॉल और बैनर लगवाने, पार्किंग व्यवस्था, आमजन, श्रद्धालुओं और हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, टैंकर, चलित शौचालय, बिजली व्यवस्था और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। सीएमएचओ से सिमरिया के स्वास्थ्य केन्द्र में सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने, रेस्ट हाउस में सभी व्यवस्था और अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।यह लोग रहे मौजूदइस दौरान पवई विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी के साथ, डीआईजी छतरपुर रेंज विवेकराज सिंह,कलेक्टर संजय कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित संबंधित जिला और विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

233 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply