Skip to content
Saturday, 17 October 2026
मध्य प्रदेश

होशंगाबाद में सड़क हादसे में 3 घर के चिराग बुझे: धान से भरी ट्रॉली में घुसी बुलेट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

2 min read
होशंगाबाद में सड़क हादसे में 3 घर के चिराग बुझे: धान से भरी ट्रॉली में घुसी बुलेट, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Text Size:

[ad_1]


होशंगाबाद3 घंटे पहलेकॉपी लिंकट्रॉली में घुसने से तीन युवकों की मौत।होशंगाबाद। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में बरेली रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से भरी ट्रॉली में एक बुलेट पीछे से घुस गई। हादसे में बुलेट चालक सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। सूचना पर डायल 100 पुलिस और पिपरिया थाना पुलिस मौके पर। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लाया गया। दो की मौके पर और तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टर ने चेकअप कर मृत घोषित।पिपरिया सोमवार देर शाम पिपरिया बरेली हाईवे पिपरिया के पास धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से बुलेट टकरा गई। हादसा इतना भीषण था बाइक सवार दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे गंभीर ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही परिजनों और सामाजिक बंधुओं में हाहाकार मच गया। पुलिस के मुताबिक मृतक 19 वर्षीय आयुष पिता लखन रघुवंशी निवासी मरकाढाना, 20 वर्षीय दीपक पिता बबलू रघुवंशी, 22 वर्षीय सौरभ पिता रघुवीर रघुवंशी निवासी कलमेसरा है।धान से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में पीछे फंसी गाड़ी।तीनों धान से ओव्हर लोड भरे मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली एमपी 05 एजे 0329 में पीछे से टकरा गए। जिससे तीनों युवकों मौत हो गई। एसआई महेश धुर्वे ने बताया धान से भरी ट्राली में बुलेट गाड़ी पीछे से घुसने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शवों को अस्पताल रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

227 Views
What do you think?

अनोखा तीर

https://anokhateer.com/

All posts by अनोखा तीर (496)

Leave a Reply