Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नदी में मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के जूनापानी गांव की 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार शाम भंवरदी नदी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुशीला के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मर्ग कायम किया है। किशोरी की मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मृतका के पिता छोटेलाल पालवी ने बताया कि गुरुवार सुबह वे पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गए थे। उस समय सुशीला घर पर अकेली थी। शाम को जब वे लौटे तो सुशीला घर पर नहीं मिली। इसके बाद उसकी तलाश की गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भंवरदी गांव के पास नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान सुशीला के रूप में की। ग्राम सरपंच मौजीराम कासदे ने बताया कि किशोरी की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply