Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

वर्षा गौर ने संभाली हरदा यातायात थाने की कमान

1 min read
20 7
Text Size:

– माय भारत ने किया स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर से स्थानांतरण एवं पदोन्नति के बाद आरआई पद से हरदा यातायात थाना प्रभारी बनी वर्षा गौर का मेरा युवा भारत माय भारत, हरदा के सदस्यों ने गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी। युवा समाजसेवी राहुल देदड़ तजपुरा, रजत शर्मा, मयंक शर्मा, ऋषिका काले एवं शुभम ढोके सहित माय भारत के सदस्यों ने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के समन्वय से हरदा में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply