फोटो 16
अनोखा तीर, हरदा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा 17 अक्टूबर, शनिवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड, हरदा में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। भजन संध्या का शुभारंभ रात 7.30 बजे से होगा। कार्यक्रम में तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना… जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर श्री बजरंग बाबा दुर्गा उत्सव परिवार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिलाओं के बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रवेश के लिए दोनों गेट खुले रहेंगे। आयोजक परिवार ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भजन संध्या में सहभागी बनने और मां भगवती की आराधना करने की अपील की है।
विशाल भजन संध्या आज, छोटू सिंह देंगे भजनों की प्रस्तुति






