Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 100 लीटर लहान नष्ट

2 min read
15 1 5
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रोशन लाल भारती के नेतृत्व में थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।  इसी क्रम में शुक्रवार 16 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल स्कूल के पास, छिपानेर मोहल्ला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कच्ची हाथ भट्टी की शराब बनाई जा रही है। सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए लगभग 80 से 100 लीटर लहान नष्ट किया गया। साथ ही, राजेश चौहान निवासी जाति बंदिया के पास से 4 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा बीना बाई के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक कपिल अग्रवाल, प्रधान आरक्षक सुमित रावत, प्रधान आरक्षक यशवंत जोठे, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा एवं महिला आरक्षक वैशाली की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply