अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील में शासकीय कार्यों में लापरवाही और निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित नहीं होने के मामले में नवागत एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने लिपिक पवन बिरहा और पटवारी जवाहर पटेल एवं रामकिशोर अग्रवाल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, बैठक में उपस्थित नहीं होने के मामले में पटवारी रितेश पारे का वेतन रोकने सहित उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि एसडीएम बड़ोनिया पूर्व में ही अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्यों का समय-सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दे चुके हैं। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर अधिकारियों की निगरानी रहेगी।
लापरवाही पर एक लिपिक और दो पटवारियों को नोटिस, एक का वेतन रोकने के निर्देश






