Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

महाप्रबंधक के निर्देशन में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान

1 min read
19 1 5
Text Size:

-110 चोरी के प्रकरण बनाए
अनोखा तीर, हरदा। सुरेश कुमार महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त के निर्देशन में गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 25 चेकिंग दलों का गठन कर हरदा जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जिसमें 110 विद्युत चोरी/अनाधिकृत उपयोग के विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के प्रकरण बनाए गए। इन चेकिंग प्रकरणों में 24.61 लाख रुपये की बिलिंग की गई। सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत चोरी से न केवल कंपनी को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply