-दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार
-घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू जप्त कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष किया पेश
अनोखा तीर, हरदा। जिला हरदा में पुलिस अधीक्षक हरदा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्र. 671/2026, धारा 296(1), 115(2), 109(1), 190, 191(2), 191(3) एवं 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती द्वारा आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गई। गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, जाति कोरकू, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू (आलाजरार) जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोशन लाल भारती, उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह भदौरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक तुषार धनकर, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं साइबर सेल के कमलेश परिहार की सराहनीय भूमिका रही।





