Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

जिला प्रशासन के दावे फेल, ई-विकास पोर्टल का सर्वर नहीं चलने से किसान परेशान

2 min read
16 6
Text Size:

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने किया अनोखा प्रदर्शन
-मोबाइल लेकर पहुंचे खाद का ई-टोकन जनरेट करने

अनोखा तीर, हरदा। जिले में ई-टोकन के माध्यम से खाद की बुकिंग नहीं हो पाने से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। खरीफ सीजन से आ रही परेशानी का अब तक समाधान नहीं हुआ है। पर्याप्त खाद नहीं मिलने से मक्का का उत्पादन घट गया, जो नुकसानदायक रहा, लेकिन रबी सीजन के लिए भी किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मक्का एवं चने की बोनी के लिए खाद उपलब्ध नहीं है।  किसानों ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों के पास जमीन तो वर्षों से है, लेकिन उन्हें पट्टे आज तक नहीं दिए गए हैं, ऐसे में उनके ई-टोकन कैसे जनरेट होंगे। विगत 4 माह से जिला कांग्रेस द्वारा खाद की कमी को लेकर जिला कलेक्टर एवं कृषि उपसंचालक को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन हर बार कहा जा रहा है कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जबकि ई-विकास पोर्टल पर ई-टोकन जनरेट करने पर बुकिंग नहीं हो रही है। इसी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साईं किसानों के साथ जिला मुख्यालय स्थित कृषि विभाग कार्यालय में खाद की टोकन बुक करने पहुंचे, लेकिन ई-टोकन जनरेट नहीं हुआ। इसे लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि 3 दिन के भीतर ई-टोकन जनरेट होने की व्यवस्था नहीं सुधरी तो किसानों के साथ कृषि विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी, जिसकी समस्त जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान गोविंद व्यास, सुरेश पटेल, सूरज सिंह राजपूत, राहुल पटेल, विजय सूरमा, सिद्धार्थ विश्नोई, सतीश विश्नोई, नितिन जोशी, अक्षय उपरीत, केशव, अतुल, कुलदीप, प्रेषक सारण, साकेत शर्मा, गौतम पटेल, गणेश विश्नोई सहित किसान उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply