Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

अधूरे हॉलमार्क कानून को पूरा करने की मांग, ग्राहक पंचायत ने किया प्रदर्शन

2 min read
15 1 4
Text Size:

-विश्व मानक दिवस पर घंटाघर चौक पर उठाई आवाज
-प्रधानमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, हरदा। विश्व मानक दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राहक पंचायत जिला इकाई हरदा ने घंटाघर चौक पर जागरण प्रदर्शन कर सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रहलाद जोशी और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के महानिदेशक संजय गर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग के समय और ग्राहक को दिए जाने वाले खरीदी बिल में आभूषण में मौजूद 24 कैरेट शुद्ध सोने के वास्तविक वजन का अनिवार्य रूप से उल्लेख किया जाए। संगठन का कहना है कि इससे ग्राहकों को सोने की शुद्धता और वास्तविक मात्रा की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी तथा सराफा कारोबार में होने वाली कथित ठगी और हेराफेरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
हॉलमार्क व्यवस्था में सुधार की मांग
ग्राहक पंचायत ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भारतीय मानक ब्यूरो की है। सोने के आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन संगठन के अनुसार, व्यवस्था में मौजूद कमियों का फायदा उठाकर कुछ लोग ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। नकली हॉलमार्क और सराफा कारोबार में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। संगठन ने मांग की कि हॉलमार्क कानून को अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि ग्राहक को आभूषण की शुद्धता के साथ उसमें मौजूद शुद्ध सोने के वास्तविक वजन की जानकारी भी मिले। इससे ग्राहकों के हितों की रक्षा होगी और सोने की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ेगी।
ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्राहक पंचायत जिला इकाई हरदा से कमल सोनी, सत्यनारायण दोगने, नानक मुकाती, जे.के. पवार, जय नारायण दोगने, जगदीश पाटिल, मोहनलाल सोनी, नर्मदा प्रसाद गौर, ओमप्रकाश गौर, अशोक पाराशर, अशोक नेगी, ओमप्रकाश पाराशर, सुरेंद्र कौर, जितेंद्र सिंह खनूजा, विनोद कुचबदिया, अशोक मांझी, मदनलाल सोनी, नितिन जोशी, राघवेंद्र पारे, रामशंकर बुनकर, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, निशांत राजपूत, रितेश भावसार, बृजमोहन विश्वकर्मा, बबलू फोटोग्राफर, गोपाल शुक्ला, राम मिश्रा, दयाराम विश्वकर्मा, शिवम अटूटे, मोहनलाल नागले, मिथिलेश और नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply