अनोखा तीर, हरदा। शासकीय डॉ. बी.आर. अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा की संस्कृत शिक्षिका हेमलता अग्रवाल को शिक्षा, संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान तथा अपनी उपलब्धियों से समाज का गौरव बढ़ाने के लिए अग्रवाल समाज हरदा द्वारा अग्रसेन महाराज जयंती समारोह में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि हेमलता अग्रवाल को इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में भी अग्रसेन सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अथक परिश्रम, संस्कृत सेवा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। समारोह में लगभग 1000-1200 समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज हरदा के अध्यक्ष विनोद बंसल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सोनाली अखिल अग्रवाल, अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष मानस अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनूप अग्रवाल एवं पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
शिक्षा एवं संस्कृत सेवा के लिए हेमलता अग्रवाल हुई सम्मानित







