Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

नवदुर्गा पर विशेष…

2 min read
23 6
Text Size:

-गुप्त तंत्र साधना के लिए नर्मदा के दक्षिण तट पर आते हैं तांत्रिक, पाते हैं मनचाही सिद्धि

अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया जल संयंत्र के निकट स्थित मां नर्मदा के दक्षिण तट पर पत्थरों के अंदर है यह गुप्त स्थान। इस गुप्त स्थान के बारे में आसाम के महातांत्रिक विभूति नारायण जब मां नर्मदा की परिक्रमा पर दक्षिण तट पर पहुंचे तब उन्हें इस महाशक्ति मां कामाख्या के बारे में आभास हुआ। उन्होंने कई दिनों तक इस स्थान पर साधना की तब उस स्थान का खुलासा किया। इस संबंध में हमारे हंडिया संवाददाता ने इस गुप्त स्थान की पड़ताल की तो कुछ तांत्रिकों ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों से भी तंत्र साधना करने के उद्देश्य से कई तांत्रिक दशहरे व अन्य अवसरों पर आते हैं और अपनी तंत्र साधना पूरी होने पर मां को मछली-चावल का भोग लगाकर मदिरा चढ़ाई जाती है।
कामाख्या देवी धाम के ऊपर अष्टांग भैरव का स्थान
बताया जाता है कि चुनाव के समय पार्टी के नेता अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मां के यहां तंत्र साधना हवन कराते हैं। क्षेत्र में दशहरे से पहले 9 दिनों तक मां की कठिन तपस्या कर मनचाही साधना प्राप्त की जा सकती है।
मार्ग का अभाव
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे स्थान तक पहुंचने के लिए कोई भी पहुंच मार्ग नहीं है, जिससे देवी भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि प्रशासन इस ओर ध्यान दे तो निश्चित ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply