Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

देवी दरबारों में माता रानी के भजनों पर देर रात तक गरबा कर रहीं महिलाएं

1 min read
04 1 2
Text Size:

-नन्ही बालिकाएं भी दे रहीं गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ग्राम में जगह-जगह सजे देवी दरबारों में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। रात्रि में माता रानी की आरती के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नन्ही बालिकाओं से लेकर महिलाएं उत्साह के साथ भाग ले रही हैं। देवी पंडालों में नन्ही बालिकाएं आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दे रही हैं, वहीं महिलाएं माता रानी और गणगौर के सुंदर भजनों पर देर रात तक गरबा कर रही हैं। गरबा आयोजनों के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा है। महिलाएं पारंपरिक अंदाज में गरबा खेलकर माता रानी की आराधना कर रही हैं। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक सहित ग्राम के विभिन्न देवी पंडालों में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के चलते पूरे ग्राम में उत्सव और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply